जीवन संगिनी बिल्ली 🐱

 जीवनसंगिनी जीवन में

कुछ ऊंच नीच अगर हो जाये

कोई बात जो तुमको बुरी लगे

कोई गलती मुझसे हो जाये

याद रहे बस वो पल जिसमें

वचन दिया हम दोनों नें

इस जीवन की कठिनाई में

संयम कभी न तोड़ेंगे

चाहे कुछ भी हो जाये

हम साथ कभी न छोड़ेंगे।


हम तुम दूर रहे हैं अक्सर

पर दिल में तुम्हीं समायी हो

स्वप्न हो तुम जो रात को देखा

तुम दिन में मेरी परछाई हो

विरल पुष्प तुम दुर्लभ पंछी

शील सरित तरुणाई हो

इस रिश्ते में तुम भी मैं भी

तिन तिन सपने जोड़ेंगे

चाहे कुछ भी हो जाये

हम साथ कभी न छोड़ेंगे.


जब मैं होऊंगा छप्पन का

और तुम होगी एक्क्यावन की

देख के नाती-पोतों को

फिर याद करेंगे यौवन की

बात करेंगे बच्चे अपनी

रिश्ते अपने पावन की

किसी शाम फिर नदी किनारे

याद से यादें जोड़ेंगे

चाहे कुछ भी हो जाये हम

साथ कभी न छोड़ेंगे।


Happiest Birthday Billi 🍰🍰😍😍💘💘🐱🐱🎂🎂🎂🍬🍬



तुम्हारा प्रिय बिल्लू 🐱

Comments